Bikaner Live

पूर्व कैबिनेट मंत्री देवी सिंह भाटी के विधानसभा के आगे दिए जा रहे धरने में सेकडों गौ सेवक शामिल होंगे

पूर्व कैबिनेट मंत्री देवी सिंह भाटी के विधानसभा के आगे दिए जा रहे धरने में सेकडों गौ सेवक शामिल होंगे

प्रदेश भर में किसानों के साथ हो रहे अन्याय अत्याचार एवं नहरों में पानी बंद किये जाने, ओरण गोचर की भूमियों को कंपनियों को आवंटित किए जाने, प्रदेश भर में मौके पर मौजूद ओरण गोचर तालाब की भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं करने, गौशालाओं को समय पर अनुदान नहीं मिलने को देखते हुए पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी 6 फरवरी को विधानसभा के आगे अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इस धरने में गौ-सेवक सेकड़ो की संख्या में शामिल होने के लिए पहुंचेगें । वर्तमान सरकार की इस कार्य शैली से आमजन दुखी है।आदरणीय देवी सिंह भाटी ने प्रदेश की जनता की पीड़ा के मुद्दे उठाकर 6 फरवरी को विधानसभा के आगे अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है जिसमें सेकडों गौ सेवक शामिल होगें। इस विषय को लेकर प्रदेश भर की गौ ग्राम सेवा संघ के कार्यकर्ताओं की वर्चुअल बैठक का आयोजन कल शाम को 8 बजे किया जाएगा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!