Bikaner Live

विश्व कैंसर दिवस: ‘कैंसर: कारण और बचाव’ विषयक संगोष्ठी आयोजित
soni

विश्व कैंसर दिवस: ‘कैंसर: कारण और बचाव’ विषयक संगोष्ठी आयोजित
बीकानेर, 4 फरवरी। विश्व कैंसर डे के अवसर पर मंगलवार को मुक्ति संस्थान और संजीवनी लाइफ बियोंड कैंसर द्वारा मुक्ति नाथ परिसर में ‘कैंसर: कारण और बचाव’ विषयक संगोष्ठी आयोजित की गई।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र जोशी ने कहा कि भारत जैसे देश में कैंसर जैसी बीमारी चिंता का कारण बन रहा है। देश में कैंसर पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पुरुषों में फेफड़ों का कैंसर और महिलाओं में स्तन कैंसर सबसे अधिक है। प्रति नौ में से एक व्यक्ति को औसतन कैंसर होने हो रहा है। उन्होंने कहा कि तंबाकू सहित विभिन्न नशे और जीवनशैली की आदतें इसका सबसे बड़ा कारण है।
जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरि शंकर आचार्य ने कहा कि देश के उत्तर और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में कैंसर के सर्वाधिक मरीज हैं। वर्ष 2022 में भारत में अनुमानित 1.4 मिलियन नए कैंसर के मामले सामने आए। उन्होंने कहा कि कैंसर से जुड़े लक्षण पाए जाने पर तत्काल चिकित्सकीय मार्गदर्शन लेना चाहिए।
संजीवनी लाइफ बियोंड कैंसर के अभिषेक जोशी ने कहा कि भारत में कैंसर की घटनाओं में 2020 की तुलना में 2025 तक 12.8 प्रतिशत वृद्धि होने का अनुमान है। कैंसर की समय पर जांच और उपचार जरूरी है। उन्होंने कहा कि कैंसर के विरुद्ध जागरूकता जरूरी है।
इस दौरान सत्य नारायण आचार्य, दिनेश चूरा, संदीप पुरोहित, वीरेंद्र व्यास, सुभाष जोशी आदि ने भी विचार रखे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!