Bikaner Live

संभाग स्तरीय आरोग्य मेला 8 से एमएम ग्राउंड में, जिला कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को निर्देश

संभाग स्तरीय आरोग्य मेला 8 से एमएम ग्राउंड में, जिला कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को निर्देश


बीकानेर, 5 फरवरी। संभाग स्तरीय आरोग्य मेला 8 से 11 फरवरी तक एमएम ग्राउंड में आयोजित होगा। जिला प्रशासन और आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले मेले के मद्देनजर जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने विभिन्न अधिकारियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को ग्राउंड के आसपास के स्थलों, मार्गों की सफाई, पुलिस विभाग को यातायात और सुरक्षा सुनिश्चित करने सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने शिक्षा निदेशक, सीएमएचओ, जिला शिक्षा अधिकारी, विश्वविद्यालयों के कुलसचिव, जलदाय, विद्युत और अन्य विभागों के लिए आदेश जारी किए हैं।
जिला कलेक्टर ने मेले के आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते करने को कहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आरोग्य मेले का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले, इसके मद्देनजर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने मेले में प्रवेश, निकास, बैठक, स्टाल आवंटन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, योगाभ्यास, प्रदर्शनी सहित सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि आरोग्य मेले के दौरान पंचकर्म चिकित्सा, क्षारसूत्र, अग्निकर्म, विभिन्न रोगों से संबंधित क्लीनिक, प्रातः कालीन योग सत्र, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी चिकित्सा, होम्योपैथी चिकित्सा आदि की सुविधाएं दी जाएगी। क्षेत्रीय औषधीय पादप की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आयुष विभाग से संबंधित सभी गतिविधियों व संपूर्ण जानकारियां विभिन्न पोस्टर फ्लेक्स माध्यम से प्रदर्शनी की जाएगी।रोगियों को विशेष औषधियों से निर्मित औषधि योग निःशुल्क दिए जाएंगे। स्कूली विद्यार्थियों एवं आमजन के लिए विशेष व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम भी होगा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने पेश किया राजस्थान पुलिस का रिपोर्ट कार्ड, भविष्य की रणनीति भी बताई,गंभीर अपराधों में 4.65% की कमी, पेपर लीक पर लगी रोक,बड़े ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स की संपत्तियां होंगी कुर्क

Related Post

महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने पेश किया राजस्थान पुलिस का रिपोर्ट कार्ड, भविष्य की रणनीति भी बताई,गंभीर अपराधों में 4.65% की कमी, पेपर लीक पर लगी रोक,बड़े ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स की संपत्तियां होंगी कुर्क

Read More »
error: Content is protected !!