Bikaner Live

रिड़मलसर पुरोहितान में 87 बीघा जमीन विवाद, थाने में मामला दर्ज



बीकानेर। रिड़मलसर पुरोहितान गांव में 87 बीघा जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। इस संबंध में बीछवाल थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

जोधपुर निवासी धर्मेंद्र पुरोहित ने बीकानेर के सुखदेव चायल, मालाराम और विमल सेन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि सहारा प्राइम सिटी लिमिटेड कंपनी के साथ 2008 में हुए एग्रीमेंट के बावजूद मालाराम ने उक्त जमीन सुखदेव चायल को बेच दी। 

धर्मेंद्र पुरोहित ने आरोप लगाया कि यह सौदा अवैध है और कंपनी को नुकसान पहुंचाने के इरादे से किया गया। साथ ही, दस्तावेजों की हेराफेरी कर मालिकाना हक जताने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!