Bikaner Live

भारत तिब्बत सहयोग मंच के पदाधिकारी और टीम के सदस्यों की सात दिवसीय देव दर्शन यात्रा

भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिला अध्यक्ष दिलीप पुरी और राष्ट्रीय सहसंयोजक प्रकृति संरक्षणप्रकोष्ठ सुधा आचार्य के सानिध्य में भारत तिब्बत सहयोग मंच के पदाधिकारी ने देव दर्शन यात्रा भारत तिब्बत सहयोग मंच के युवा विभाग के जिला अध्यक्ष मुकेश बन में बताया कि जिलाध्यक्ष दिलीप पुरी के नेतृत्व में भारत तिब्बत सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने देव दर्शन यात्रा के दौरान बीकानेर से रवाना होकर सर्वप्रथम चित्रकूट में राम घाट पर स्नान कर तुलसीदास मंदिर के दर्शन किए और इस यात्रा के दूसरे पड़ाव में प्रयागराज पहुंचे महाकुंभ के इस पावन अवसर पर त्रिवेणी संगम में स्नान किया और रात्रि विश्राम राष्ट्रीय संत, महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 सरजू दास जी महाराज राम झरोखा, कैलाश धाम के अखाड़े में किया और माघ पूर्णिमा को प्रातः 4:00 बजे स्नान कर अपनी यात्रा को आगे जारी रखा और इसी कड़ी में 12-2-2025 को ही काशी विश्वनाथ पहुंचे काशी विश्वनाथ के दर्शन कर सनातन धर्म की रक्षा और विश्व कल्याण की कामना की, तत्पश्चात श्री रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या धाम पहुंचे।
इस देव दर्शन यात्रा में मंच के पदाधिकारीयो में श्री दिलीप पुरी श्रीमती सुधा आचार्य चंद्रकला पुरी मुकेश बन नरेंद्र सिंह मोरखाना और भी कई पदाधिकारी और सदस्य गण साथ रहे

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!