







बीकानेर रामपुरिया विद्या निकेतन एवं गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति बीकानेर महानगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में 14 फरवरी को विद्यालय प्रांगण में मातृ-पितृ दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता व संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर तिवाडी ने बच्चों को उनके माता-पिता के सामने बिठाकर बच्चों के द्वारा पूजन,चरण स्पर्श, माल्यार्पण के साथ मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा करवाया ।
श्री तिवाडी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज की पीढ़ी अपने सनातनी संस्कार व परंपराओं को भूलाकर पाश्चाल्य संस्कृति की ओर जा रही है इसीलिए आज हमें पुरातन परंपराओं व संस्कारों की स्मृति को पुनर्जीवित करने की जरूरत पड़ रही है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुएं स्कूल प्रिंसिपल अनुराधा जैन ने विभिन्न उक्तियों के साथ सरल भाषा में बच्चों को मातृ-पितृ दिवस का महत्व समझाया । कार्यक्रम में समस्त शिक्षक ,स्टाफ एवं संस्था के सचिव सुरेश शर्मा ,सुरेंद्र पिंपलवा एवं महिला प्रभारी संतोष शर्मा उपस्थित रही।













