Bikaner Live

शहर भाजपा अध्यक्ष की घोषणा सुमन छाजेड़ बनी अध्यक्ष

बीकानेर भाजपा शहर का अध्यक्ष सुमन छाजेड़ को निर्वाचित किया गया है। भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दशरथ सिंह शेखावत ने भाजपा संभाग कार्यालय में आयोजित संगठन पर्व बैठक में सुमन छाजेड़ के नाम का ऐलान किया। छाजेड़ के नाम का ऐलान होते ही भाजपा नेताओं ने उनका पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास, देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गैदर, आईटी सेल प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, श्याम सुंदर पंचारिया, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, बाबूलाल गहलोत, दीपक पारीक, जितेंद्र राजवी, जिला मंत्री मनीष सोनी, कौशल शर्मा, संगीलाल गहलोत, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं भारी संख्या मे कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!