Bikaner Live

भाजपा नेता के काका के यहां हुई चोरी, आभूषण सहित अन्य सामान ले उड़े चोर

भाजपा नेता के काका के यहां हुई चोरी, आभूषण सहित अन्य सामान ले उड़े चोर

बीकानेर । शहर के गंगाशहर थाना इलाके में एक मकान में चोरों ने फिर सेंधमारी करते हुए सोने चांदी के आभूषण सहित घर का सामान चुरा लिया है। जानकारी मिली है कि नगर विकास न्यास की पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका के काका के यहां यह चोरी हुई है। चोरी के समय परिवार बीकानेर से बाहर गया हुआ था। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। जानकारी मिली है कि वह नकाबपोश युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है।घर में सोने के झुमके, बालिया, चांदी का सामान,टीवी सहित अनेक सामान चुरा कर ले गए हैं। घटना की जानकारी के बाद थानाधिकारी परमेश्वर सुथार सहित जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दो संदिग्धों की पहचान कर दबिश दी है। फिलहाल मौके पर एफएसएल की टीम पहुंची है जो जांच पड़ताल कर रही है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!