Bikaner Live

कैलाशी रमाकांत शर्मा का किया स्वागत

कैलाशी रमाकांत शर्मा का किया स्वागत

हिमालय परिवार बीकानेर के सदस्य कैलाश मानसरोवर की कई बार यात्रा कर चुके रमाकांत शर्मा का आज बीकानेर पहुंचने पर अभिनंदन किया गया । दोपहर 2.30 बजे बीकानेर के पंचशति सर्किल पहुंचने पर प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. सुषमा बिस्सा, अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, सचिव आर के शर्मा, चंद्र कांत शर्मा सहित गोपी किशन सोलंकी, श्याम सुंदर राजपुरोहित, मनोज किराडू, कपिल राजपुरोहित, गोविंद सिंह सोलंकी, बैंक स्टाफ की पूजा सोलंकी, रामदेव राठोर, अभिषेक वाधवा, रिंकू कच्छवाहा, ईशान भाटी ने माल्यार्पण कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया । उल्लेखनीय है कि बैंक ऑफ बड़ौदा की जेएनवी शाखा में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत रमाकांत शर्मा अकेले शनिवार को बीकानेर से मोटरसाइकिल पर रवाना होकर रविवार रात प्रयागराज पहुंचे व रात को महाकुंभ में संगम स्नान किया । इससे पहले गौमुख व तीन बार कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर चुके हैं ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!