Bikaner Live

राज्य बजट 2025-26
soni

राज्य बजट 2025-26

• प्रत्येक पंचायत पर अटल ज्ञान केंद्र बनाएंगे। पहले चरण में 3 हजार से ज्यादा जनसंख्या वाले पंचायत केंद्रों पर यह केंद्र बनेंगे।
• डॉ. भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी के तहत अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ कॉन्स्टीट्यूशनल स्टडीज एंड रिसर्च की स्थापना होगी।
• जनता की समस्याओं का निराकरण के लिए 10 लाख रुपए से प्रत्येक विधानसभा में विधायक जनसुनवाई केंद्र बनेगा। एमएलए लैड स्कीम के तहत बनेगा।
• हर विधायक को लैपटॉप दिया जाएगा। 8 नए जिलों के लिए एक हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया।
• अग्निवीरों को पुलिस, जेल, वन विभाग की सेवाओं के साथ फायर सर्विसेज में भी आरक्षण मिलेगा।
• राजस्थान नागरिक सुरक्षा कानून लाया जाएगा। पुलिस को 1000 गश्ती वाहन दिए जाएंगे, 1500 नए पद सृजित होंगे।
• सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर पुलिस मुख्यालय में सरदार पटेल सेंटर फोर साइबर कंट्रोल एंड वॉर रूम खुलेगा, इस पर 350 करोड़ खर्च होंगे।
• राजीविका मिशन के तहत 20 लाख महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में लाया जाएगा। इन्हें 1.5 प्रतिशत ब्याज पर 1 लाख तक का लोन दिया जाएगा। पहले 2.5 प्रतिशत लिया जाता था। आंगनवाड़ी केंद्रों पर अंतिम 5 महीने के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण किट योजना लागू की जाएगी। 2 लाख 35 हजार महिलाएं लाभान्वित होंगी। 25 करोड़ खर्च होंगे।
• बालिका गृह में रहने वाली बालिकाओं के लिए 50 बेडेड सरस्वती होम बनेंगे। 10 जिला मुख्यालयों पर गर्ल चाइल्ड केयर सेंटर खुलेंगे।
• 5 हजार उचित मूल्य की दुकानों पर अन्नपूर्णा भंडार खोले जाएंगे।
• कमजोर आय वाले बुजर्ग, विधवा की पेंशन 1250 रुपए होगी। एक लाख दिव्यांगों को आर्टिफिशियल लिंब उपकरण 150 करोड़ की लागत से उपलब्ध करवाए जाएंगे।
• 3500 करोड़ का मां फंड बनाने की घोषणा, इससे स्वास्थ्य क्षेत्र में काम होंगे। मां योजना में प्रदेश के बाहर भी इलाज करवा सकेंगे।
• 70 से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना में नए पैकेज जोड़े जाएंगे। आयुष पैकेज भी जुड़ेंगे।
• सभी जिला अस्पतालों में डायबिटिक क्लीनिक खुलेंगे। सभी पीएचसी पर डिजिटल एक्सरे मशीन लगेगी।
• फिट इंडिया की तर्ज पर फिट राजस्थान अभियान शुरू होगा, 50 करोड़ खर्च होंगे।
• प्रदेश की नई आयुष नीति लाई जाएगी, गांवों को आयुष्मान आदर्श गांव घोषित कर 11 लाख रुपए दिए जाएंगे।
• पर्यटन विकास के लिए 975 करोड़ के काम होंगे धार्मिक पर्यटन स्थलों का विकास होगा, इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के काम होंगे।
• 6000 वरिष्ठ नागरिकों को हवाई मार्ग से जबकि 50 हजार बुजुर्गों को एसी ट्रेन से तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी।
• प्रदेश के प्रमुख शहरों में हैवी ट्रैफिक को देखते हुए बालोतरा, जैसलमेर, झालावाड़, डूंगरपुर सहित 15 शहरों में रिंग रोड बनेंगे।
• जयपुर का बीआरटीएस हटाया जाएगा। जयपुर में सड़कों के लिए 250 करोड़ रुपए अलग से दिए जाएंगे।
• रोडवेज को 500 नई बसें मिलेंगी। शहरी क्षेत्रों में भी 500 बसें मिलेंगी। जयपुर मेट्रो के सेकेंड फेज के तहत 12 हजार करोड़ की लागत से सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र से अंबावाड़ी, विद्याधर नगर तक काम किया जाएगा। जगतपुरा, वैशाली में मेट्रो के लिए सर्वे किया जाएगा।
• 5 हजार करोड़ से ज्यादा से सड़क, ब्रिज का उन्नयन कार्य किया जाएगा। 2750 किमी से ज्यादा लंबाई के 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनेंगे।
• हर विधानसभा में 10-10 करोड़ की राशि से नॉन-पैचेबल सड़कों के कार्य करवाए जाएंगे। मरुस्थलीय क्षेत्र में यह राशि 15-15 करोड़ रुपए प्रति विधानसभा दी जाएगी।
• 500 करोड़ की लागत से 250 गांवों में यह काम अगले साल होंगे।
• 150 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी, इसे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ा जाएगा।
• 2 लाख घरों में पेयजल के लिए 400 करोड़ से ज्यादा के कार्य कराए जाएंगे।
• राज्य के लिए पेयजल के लिए तकनीकी कर्मचारियों का संविदा काडर बनाया जाएगा। इसके लिए 1050 नए पद होंगे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!
Join Group
20:14