
हर घर में खुशहाली की गारंटी को समर्पित बजट – विजय बाफना
वित्तीय वर्ष 2025-26 के खुशहाल राजस्थान का बजट पर राजस्थान विधानसभा में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित बजट सत्र में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी द्वारा प्रस्तुत बजट पर मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह बजट न केवल राज्य की आर्थिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की आकांक्षाओं को भी पूरा करेगा। यह बजट किसानों के लिए समृद्धि, युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं के लिए सशक्तिकरण और गरीबों के लिए कल्याण का वाहक बनेगा। राजस्थान के विकास में यह बजट एक नया अध्याय लिखेगा और प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। मैं इस ऐतिहासिक बजट के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी एवं वित्त मंत्री जी को हार्दिक बधाई देता हूं।
इस बजट में राजस्थान को 350 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का ऐलान किया. व यह राइजिंग राजस्थान (Rising Rajasthan) के बाद यह पहला ‘ग्रीन थीम बजट’ हैं । जो रिन्यूएबल एनर्जी, रूरल डेवलपमेंट और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर केंद्रित हैं । इस बजट में महिला, किसानों, बुजुर्गों और युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए गए. साथ ही कई नई स्कीम/योजनाएं लागू करने का भी ऐलान किया गया. जो राजस्थान को प्रगति की और ले जायेगा राजस्थान बजट की बड़ी घोषणाएं वित्त मंत्री ने, ‘राजस्थान में नो ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाना, दो लाख घरों को पेयजल कनेक्शन देना, एक साल में 2.75 लाख सरकारी व प्राइवेट भर्तियां निकालना, ट्रैफिक कम करने के लिए 15 शहरों में रिंग रोड बनाना, हर महीने एक सो पचास यूनिट बिजली फ्री देना, एक हजार नई बसें खरीदना, सड़क ठीक कराने के लिए हर विधानसभा को दस करोड़ रुपये देना, ‘मां कोष’ गठित करके दूसरे राज्यों में फ्री इलाज देना, गरीबों को आंखों की जांच के बाद फ्री चश्मा देना, बुजुर्गों को ट्रेन-प्लेन से फ्री धार्मिक यात्रा करवाना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाना, जीरो एक्सीडेंट जोन बनाना, सतर साल से अधिक के बुजुर्गों को घर पर फ्री दवा पहुंचाना, बालिकाओं को 35 हजार स्कूटी बांटना, बीस लाख लखपति दीदी बनाना, अग्निवीरों के लिए आरक्षण देना, पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाना, पुजारियों का मानदेय बढ़ाना, पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाना, गेंहू के एमएसपी पर बोनस राशि बढ़ाना, तीस लाख किसानों को 25000 करोड़ रुपये का लोन देना, गोबर गैस प्लांट लगाने के लिए सब्सिडी देना और नो सो करोड़ रुपये से क्लिन एंड ग्रीन सिटी बनाने का ऐलान बजट में किया है




























