Bikaner Live

पुजारी स्व रामकिशन पंचारिया की पुण्य स्मृति में भंडारा का किया आयोजन

नोखा। धर्म नगरी नोखा में शिवरात्रि महापर्व के अवसर पर काशी बनारस से आये 25 कलाकारों के द्वारा 16 फरवरी से 26 करवरी तक रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक लोहाटी, चौक स्थित वीर हनुमान मंदिर प्रांगण में रामलीला का मंचन हो रहा है। कार्यक्रम संचालक मनोज कुमार दक्ष, अध्यक्ष अखिलेश दुबे और व्यवस्थापक रामजी महाराज के दिशा निर्देशानुसार हो रहा है। रामलीला के आठवें दिन रविवार को सीता खोज और लंका दहन के प्रसंगों की कथा अनुसार रामलीला के पात्रों ने बड़े ही सुन्दर मनमोहक मंचन प्रदर्शन करके दर्शकों को आनन्दित कर दिया। अल कथा प्रसंगानुसार 24 को लक्ष्मण शक्ति, 25 को कुंभकरण व मेघनाथ वध और अन्तिमदिन 26 को रावण वध के बाद श्री राम राज्याभिषेक के साथ ही कथा रामलीला का विराम हो जायेगा।

*अर्केश्वर महादेव मंदिर परिवार द्वारा मंदिर में भंडारे का किया आयोजन*

*पुजारी स्व रामकिशन पंचारिया की पुण्य स्मृति में भंडारा का किया आयोजन*

नोखा।  यहाँ तहसील परिसर स्थित अंकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मंदिर पुजारी पंडित स्व रामकिशन पंचारिया की पुण्य स्मृति मैं रविवार 23 फरवरी को आयोजित भंडारा महाप्रसाद‌ का भव्य आयोजक पूरी श्रद्धा भक्ति और महादेव की अनुकंपा के साथ सुबह 11 बजे से शाम 4.30 बजे तक हुआ।

इस भंडारे में शिव भक्तों की टीम के साथ-साथ बड़ी तादाद में नर-नारी, बहनों, बच्चों, तहसील परिसर के कार्मिको, सुखी संघ, जन सेना और अनेको गणमान्य जनों, काशी बनारश से आये गयारह दिविसिय रामलीला का मंचन कर रहे है कलाकारो ने प्रसाद पाया। भंडारे महाप्रसाद की शुरुआत भगवान महादेव के भोग लगाने के बाद संस्कृत विद्यालय के बटुक बालको के द्वारा विधिविधान मंत्रों के उच्चारण के साथ भोग ग्रहण करने के पश्चात सभी भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस भव्य आयोजन के लिए महादेव परिवार के सदस्य पिछले कई दिनों से कार्य में जुटे हुए थे। अंकेश्वर महादेव की टीम पंडित लालचंद उपाध्याय  के सानिध्य और टीम के दिनेश सिंह राजपुरोहित, मोहित जोशी और सुरेश झंवर की अगुवाई में अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी, ओमप्रकाश पारीक, इन्द्रचंद मोदी, जयकरण चारण,घनश्याम छीपा,विजय मारू, बाबूलाल साध,सत्यनारायण लखारा,मालचंद सेवग,पूनम झंवर आदि सदस्य व्यवस्था में जुठे रहे।

रामलीला कलाकारो ने भंडारा में प्रसाद पाया
नोखा। नोखा मे चल रही रामलीला के कलाकारों को तहसील परिसर स्थित अंकेश्वर महादेव परिवार द्वारा आयोजित भंडारा महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित करके बुलाया और श्रद्धा और विश्वास के साथ उनकी आवभगत कर उन्हें प्रसाद परोसा और उनके साथ महादेव परिवार ने फोटो खिंचवाया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!