Bikaner Live

*”डॉ अंबेडकर अवार्ड 2025″ से नवाजे गए वरिष्ठ पत्रकार डॉ राकेश वशिष्ठ*

जोधपुर। प्रांजल सेवा समिति फाउंडेशन कैलाश मेघवाल व सुरेंद्र पंवार ने बताया कि डॉ. अम्बेडकर अवार्ड में सम्पूर्ण राजस्थान से चयनित विभिन्न क्षेत्रों जैसे सामाजिक क्षेत्र, शिक्षा के क्षेत्र, चिकित्सा क्षेत्र,कला के क्षेत्र में, पर्यावरण, पत्रकारिता आदि के क्षेत्रों में उलेखनीय कार्यो के द्वारा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाली विभूतियों को अंगवस्त्र और सम्मान पत्र एवं डॉ अंबेडकर अवार्ड 2025 से अलंकृत किया गया।

इसी कड़ी में संपादकीय लेखन के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले जोधपुर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ राकेश वशिष्ठ को डॉ अंबेडकर अवार्ड 2025 से नवाजा गया। आपको बता दें डॉ राकेश वशिष्ठ द्वारा विभिन्न मुद्दों पर लिखित प्रेरणास्पद आलेख प्रतिदिन प्रतिष्ठित दैनिक राष्ट्रीय समाचार पत्रों में प्रकाशित होते हैं एक रक्तदाता के तौर पर 100 बार रक्तदान कर अनेक आपातकाल में गंभीर मरीजों की जान बचाई है साथ ही अंगदान और देहदान कर समाज में एक आदर्श प्रस्तुत किया है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. निर्मल गहलोत (डायरेक्टर उत्कर्ष क्लास) डॉ. दिनेश गहलोत, डॉ. मोहन मकवाना (अधीक्षक उमेद अस्पताल,) डॉ. यश गोधा, राकेश चौधरी (संस्थापक रसिका फाउंडेशन) आदि मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!