Bikaner Live

*जिला न्यायाधीश ने केंद्रीय कारागृह का किया निरीक्षण*
soni

बीकानेर, 25 फरवरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अध्यक्ष श्री अतुल कुमार सक्सेना ने मंगलवार को केन्द्रीय कारागृह का मासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे बंदी, जिनके पास पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं हैं, उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता के लिए अधिवक्ता उपलब्ध करवाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कारागृह में इस हफ्ते के नए प्रवेशित बंदियों से भी मुलाकात की।
श्री सक्सेना ने बंदियों को कारागृह में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं व उनके मुकदमों की स्थिति एवं अधिवक्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की व अधिवक्ता न कर पाने की स्थिति में निःशुल्क विधिक सहायता के तहत प्राधिकरण द्वारा अधिवक्ता उपलब्ध करवाने के संबंध में बंदियों को जानकारी दी। उद्योगशाला में बंदियों द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों जैसे दरिया, लोहे के पीढे, कुर्सियां, कार्ड शीट पर पेंटिग आदि का अवलोकन किया। न्यायाधीश द्वारा आशाएं-द जेल बेंड के बंदियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उपहार दिए।
इस दौरान केन्द्रीय कारागृह जेल अधीक्षक श्रीमती सुमन मालीवाल, जेलर श्री सूरज व उप कारापाल श्री देवांक एवं कारागृह का स्टाफ मौजूद रहा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!