Bikaner Live

*मंडाल चारणान एवं ग्राम पंचायत गोविंदसर पहुंची जल ग्रहण यात्रा*
soni

बीकानेर, 25 फरवरी। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 अंतर्गत चयनित परियोजना क्षेत्र में जनभागीदारी बढ़ाने तथा जल ग्रहण विकास गतिविधियों के बारे में आम जन को जागरूक करने के लिए जल ग्रहण यात्रा मंगलवार को ग्राम पंचायत मंडाल चारणान एवं ग्राम पंचायत गोविंदसर पंचायत समिति कोलायत पहुंची।
जलग्रहण यात्रा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडाल चारणान के उपस्थित लाभार्थियों युवाओं एवं विद्यार्थियों को विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री भूप सिंह द्वारा जल संरक्षण के उपायों की जानकारी दी गई। जल ग्रहण यात्रा में प्रभात फेरी, कलश यात्रा, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता, लोकार्पण श्रमदान, पौधारोपण एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कर पुरस्कार वितरण किए गए। जलग्रहण यात्रा में कठपुतली और नाटक के माध्यम से जल संरक्षण की रोचक जानकारी प्रदान की गई। जल ग्रहण यात्रा में अधिशासी अभियंता दिनेश पांडे, सहायक अभियंता पप्पू सिंह, कनिष्ठ अभियंता मुकेश कुमार के साथ शामलात संस्था के पुष्कर राज, जनप्रतिनिधि गांव के बुजुर्ग, युवा विद्यार्थी एवं स्वयं सहायता समूहों ने हिस्सा लिया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!