Bikaner Live

आज शिवरात्रि के महापर्व पर नाल गांव में महाशिवरात्रि की पूजा सुबह से ही चालू हुई

नाल संवादाता नारायण मत्तड़ बुधवार  को महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड ़ लग रही है। बच्चों ने भी भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रार्थना की। भक्तों द्वारा लगाए गए बम बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। बुधवार सुबह से ही महाशिवरात्रि पर्व को लेकर लोगों में उल्लास देखा गया। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल चढ़ाकर और प्रार्थना कर पर्व की शुरुआत की। श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ बेलपत्र, धतूरा, भाग, पुष्प, फल से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। दूध व जल से शिव जी का अभिषेक किया गया। मंदिरो ं में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!