Bikaner Live

बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर में भीषण सड़क हादसा, कार की बाइक से टक्कर में चार युवकों की मौत

बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर में भीषण सड़क हादसा, कार की बाइक से टक्कर में चार युवकों की मौत
02 मार्च रविवार 2025-26

बीकानेर: नाल थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहां कार में दो बाइक पर सवार चार लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे ने अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार सुबह दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद देर रात ही नाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मोर्चरी में भिजवाया.

बीकानेर से आ रहे थे गांव:

नाल थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने बताया कि शनिवार देर रात्रि दो से तीन बजे के बीच ये घटना हुई. मृतकों में दो सगे भाई थे. चारों युवक बीकानेर में कैटरिंग का काम करते थे. शनिवार को शादी समारोह से कैटरिंग का काम पूरा करके वापस अपने गांव लौट रहे थे. इस दौरान नाल के पास पुलिस फायरिंग रेंज के बाहर सामने से तेज गति से आ रही बोलेरो में दोनों बाइक को टक्कर मार दी, जिसके चलते मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई. वहीं, चौथे घायल को अस्पताल भेजा, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

कार चालक फरार:

थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कार आगे से पूरी तरह से डैमेज हो गई है और बाइक चकनाचूर हो गई है. घटना के बाद कार चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने दोनों बाइक और कार को जब्त कर लिया है. पोस्टमार्टम करने के बाद चारों शव परिजनों को सौंपे जाएंगे.

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!