Bikaner Live

*फार्मर्स रजिस्ट्री प्रोजेक्ट: मार्च के पहले सप्ताह आयोजित होंगे विभिन्न शिविर*

बीकानेर, 2 मार्च। फार्मर्स रजिस्ट्री प्रोजेक्ट के तहत मार्च के प्रथम सप्ताह विभिन्न ग्राम पंचायतों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्ट्रेट के प्रभारी अधिकारी (भू अभिलेख) कविता गोदारा ने बताया कि बीकानेर तहसील के मूंडसर, कतरियासर, दाउदसर, कानासर और लाखूसर में 3 से 5 मार्च तक, नालबड़ी, लालमदेसर, शेरेरा, जयमलसर, बंबलू और सूरतसिंहपुरा में 6 से 8 मार्च तक शिविर होंगे।
नोखा तहसील के कुदसु, भादला, मुकाम, सिंझगुरु, जांगलू, उदासर और बीरमसर में 3 से 5 मार्च तक तथा बीकासर, नाथूसर, मोरखाना, गोंदुसर, स्वरूपसर और पिथरासर में 6 से 8 मार्च तक शिविर होगा।
कोलायत के गजनेर, मंडाल चारणान, चकबंधा नंबर 1, नाइयों की बस्ती, चक विजयसिंहपुरा, हाडला भटियान, अक्कासर, झझू, गोविंदसर, पैंथरों की ढाणी और रणधीसर में तीन से 5 मार्च तक शिविर होंगे।
उन्होंने बताया कि छत्तरगढ़ के महादेववाली, खारवाली, कृष्णनगर, तखतपुरा, सांसरदेसर, 8 एडब्ल्यूएम आवा में तीन से 5 मार्च तथा एक एसएम शेरपुरा, 10 जीएम, रामनगर, केला और चार एडब्लूएम में 6 से 8 मार्च तक शिविर होंगे।
पूगल के बराला और नाडा में तीन से 5 मार्च तथा थारुसर और कंकराला में 6 से 8 मार्च तक शिविर होंगे। श्रीडूंगरगढ़ के धर्मास, कीतासर भाटियान, बाडेला, जालबसर, जोधासर, दुलचासर में 3 से 5 मार्च तथा रीडी, राजेडू, आडसर, डेलवा, धनेरू और दुसारणा पुंडरीकजी में 6 से 8 मार्च तक शिविर होंगे।
इसी प्रकार लूणकरणसर के बालादेसर, रामसरा, राजासर उर्फ करणीसर, सोढ़वाली और खोडाला में तीन से पांच मार्च तथा राजपुरा हुड़ान, साबनिया, मकड़ासर और मनाफरसर में 6 से 8 मार्च तक शिविरों का आयोजन होगा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!