Bikaner Live

आंतरिक परिवाद समिति गठित कर देनी होगी सूचना


बीकानेर, 4 मार्च। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने सभी विभागों के सरकारी कार्यालयों में ‘महिलाओं का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम के तहत आंतरिक परिवाद समिति गठित कर इसकी सूचना सी-बॉक्स पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
जिला कलेक्टर ने बताया कि महिलाओं का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 के अध्याय-2 के तहत आंतरिक परिवाद समिति के गठन की धारा 4(1) की पालना में कार्य स्थल के प्रत्येक नियोजक के द्वारा प्रत्येक कार्यस्थल पर लिखित आदेश जारी कर आंतरिक परिवाद समिति का गठन किया जाना जरूरी है। इसके मध्यनजर प्रत्येक विभाग यह समिति गठित करते हुए shebox.wcd.gov.in पर इसकी सूचना अपलोड करते हुए महिला और बाल विकास विभाग के उपनिदेशक को इसकी जानकारी देना सुनिश्चित करेंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!