Bikaner Live

स्वयंसिद्धा आश्रम’ संचालन के प्रस्ताव आमंत्रित


बीकानेर, 4 मार्च। राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत संभाग स्तर पर वृद्ध एवं असहाय व्यक्तियों की देखभाल, संरक्षण व पुनर्वास के लिए पचास-पचास क्षमता के ‘स्वयंसिद्धा आश्रम’ स्थापित किए जाएंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पवार ने बताया कि वृद्ध एवं असहाय व्यक्तियों की देखभाल, संरक्षण व पुनर्वास हेतु स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से संचालन करने के लिए स्वयंसिद्ध आश्रम संचालन दिशा-निर्देश जारी किए गए। इसके लिए इस क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित एवं आर्थिक दृष्टि से सुदृढ़ पंजीकृत इच्छुक स्वयंसेवी संस्थाओं अथवा ट्रस्टों के साथ ‘अभिरूचि की अभिव्यक्ति’ जारी कर 13 मार्च 2025 तक प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र, पात्रता एवं शर्तें विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इच्छुक स्वयंसेवी संस्था अथवा ट्रस्ट अपना आवेदन पत्र जिला कार्यालय में प्रेषित कर सकेंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!