Bikaner Live

श्रीडूंगरगढ की भगवती पारीक ‘मनु’ का सम्मान 9 मार्च को जोधपुर में



राज्य स्तरीय कहानी प्रतियोगिता में साहित्यकार वर्ग में प्रथम रही मनु की कहानी
——————————————————
अखिल भारतीय साहित्य परिषद जोधपुर प्रांत द्वारा आयोजित प्रांत स्तरीय कहानी प्रतियोगिता के साहित्यकार वर्ग में श्रीमती भगवती पारीक ‘मनु’ श्रीडूंगरगढ़ की कहानी प्रेम, मर्यादा और परिवार प्रथम स्थान पर रही। इसी वर्ग में श्रीमती सीमा पोपली बीकानेर द्वितीय तथा गंगा बिशन बिश्नोई बीकानेर तृतीय स्थान पर रहे । प्रांत अध्यक्ष डॉ. अखिलानंद पाठक ने बताया कि जोधपुर प्रांत द्वारा पूरे प्रांत में साहित्यकार वर्ग, महाविद्यालय वर्ग तथा विद्यालय वर्ग में भारतीय परिवार व्यवस्था को केंद्र में रखकर एक कहानी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें विभिन्न जिलों के साहित्यकारों तथा विभिन्न महाविद्यालय एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी कहानियों का मूल्यांकन तीन चरणों में वरिष्ठ साहित्यकारों द्वारा किया गया। कहानी प्रतियोगिता का सम्मान समारोह 9 मार्च को जोधपुर में होगा। जिसमें विजेताओं को सम्मान प्रदान किया जाएगा । बीकानेर जिले के प्रतियोगिता प्रभारी एवं साहित्य परिषद के मीडिया प्रमुख राजा राम स्वर्णकार ने बताया कि महाविद्यालय वर्ग में मनसा सोनी श्री डूंगरगढ़ महाविद्यालय प्रथम दीनदयाल पारीक द्वितीय तथा मनीषा वर्मा राजकीय महाविद्यालय खाजूवाला तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय वर्ग की कहानी प्रतियोगिता में हिमांगी राठौर कक्षा 12 संवित शिक्षण संस्थान बीकानेर प्रथम , मदन सिराण आदर्श विद्या मंदिर नोखा द्वितीय तथा अनीता बिश्नोई कक्षा 11 राजकीय चाचा नेहरू स्कूल नोखा तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में विजेता साहित्यकारों की कहानियों को पुस्तक रूप में प्रकाशित करवाकर साहित्य परिषद् नए साहित्यकारों को प्रोत्साहित करेगा। प्रांत अध्यक्ष ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं प्रदान की।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!