Bikaner Live

कूटरचित एनओसी के आधार पर टावर निर्माण पर एफआईआर दर्ज
soni


बीकानेर, 19 मार्च। बीकानेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त श्रीमती अपर्णा गुप्ता को बुधवार को कार्यालय में एक शिकायत प्राप्त हुई। यह इंडस टावर लिमिटेड, डी-34 सुभाष मार्ग, जी-बिजनेस पार्क, थर्ड फ्लोर, सी स्कीम जयपुर द्वारा करणी नगर, पुलिस कोलोनी मेन गेट के पास, डिवाईडर पर मोबाइल टावर के निर्माण के संबन्ध में थी।
इंडस टावर लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा उपलब्ध करवाई गई एनओसी की जांच की गई तो यह एनओसी कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर थी। अतः मोबाइल टावर के निर्माण को तुरन्त रुकवाकर इंडस टावर लिमिटेड के विरूद्ध कूटरचित एनओसी के आधार पर मोबाइल टावर निर्माण करने के लिए सदर थाना में एफआईआर दर्ज की गई।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!