Bikaner Live

बीकानेर:चिराग होटल के पास पति पत्नी और बच्ची के मिले शव, प्रथम दृष्टया सामूहिक आत्महत्या
soni

बीकानेर@ शहर के जेएनवीसी थाना इलाके से एक दुःखद खबर सामने आ रही है जिसमे एक ही परिवार के तीन जनों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर अपनी जान दे दी है। जानकारी मिली है कि बल्लभ गार्डन में रहने वाले नितिन खत्री अपनी पत्नी व 22 साल की बेटी के साथ घर में मृत अवस्था में मिले। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाया। पुलिस ने तीनों शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है। बताया जा रहा है कि मृतक इलेक्ट्रिीशियन का काम करता था। उसने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया। अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते उसने ये कदम उठाया है। आपको बता दे कि शहर में इस प्रकार का एक ही परिवार के सामूहिक आत्महत्या का यह तीसरा मामला है। इससे पहले नयाशहर थाना के अत्योदय नगर व जेएनवीसी थाने के मूर्ति सर्किल के पास भी ऐसेआत्महत्या के मामले सामने आ चुके है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!