Bikaner Live

महाराजा राणा सांगा पर की गई टिप्पणी के विरोध में विप्र फाउंडेशन द्वारा कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन



– विप्र फाउंडेशन बीकानेर जॉन 1-B ने जताया आक्रोश – बीकानेर कलेक्टर को ज्ञापन सौप कर महाराजा राणा सांगा जी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कार्यवाही की मांग !!

बीकानेर 29 मार्च 2025 – विप्र फाउंडेशन बीकानेर जॉन 1-B के बैनर तले राष्ट्रीय सचिव जोन प्रभारी भंवर पुरोहित एवं प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत के नेतृत्व में विप्र साथियों ने बीकानेर कलेक्टर को ज्ञापन सौप कर समाजवादी पार्टी सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ कार्यवाही की मांग रखी !!

विफा प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व राजस्थान के गौरव महाराजा राणा सांगा जी को समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा गद्दार कहकर संबोधित किया गया जिससे विप्र समाज सहित सर्व समाज आक्रोशित है । आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सांसद के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु मार्फत जिला कलेक्टर बीकानेर आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय को विप्र फाउंडेशन बीकानेर जॉन 1-B द्वारा ज्ञापन प्रेषित किया !!

विफा युवा जिलाध्यक्ष पंकज पीपलवा ने बताया कि महाराजा राणा सांगा न केवल एक महान योद्धा और शूरवीर राजा थे, बल्कि उन्होंने अपने बलिदान और वीरता से हमारे इतिहास में अमिट छाप छोड़ी है। इस अपमानजनक टिप्पणी से हमारे समाज और इतिहास को अत्यधिक ठेस पहुंची है।

विफ़ा युवा उपाध्यक्ष(आईटी) श्री सौरभ शर्मा ने बताया कि ज्ञापन देने वालो में युवा प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश ओझा,जिलाध्यक्ष किशन जोशी, युवा महामंत्री युवराज व्यास,उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश उपाध्याय, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार व्यास,सचिव गोकुल पारीक,कैलाश सारस्वत,सुभाष पुरोहित,रामस्वरूप हर्ष,चंदप्रकाश स्वामी,गिरिराज आचार्य सहित विफा के सक्रिय कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही !!

सादर- पंकज पीपलवा,अध्यक्ष,विफ़ा युवा प्रकोष्ठ बीकानेर (शहर) !!

Picture of daulalkallabikanerlive

daulalkallabikanerlive

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!