Bikaner Live

एग्रीस्टैक योजना के तहत फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप

एग्रीस्टैक योजना के तहत फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप का नोखा तहसील की 6 पंचायतों में दिनांक 27 से 29 मार्च तक आयोजन किया गया। कैंप में किसानों की फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी जारी की गई तथा इसके साथ ही चिकित्सा विभाग द्वारा  ओपीडी जांच व पशुपालन विभाग द्वारा मंगला पशु बीमा योजना के तहत पशु बीमा किया गया। इन कैंपों में अब तक  22500 से अधिक फार्मर रजिस्ट्री की जा चुकी है।

प्रत्येक पंचायत में तीन दिन चले इन कैंप में भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी हल्का, कृषि पर्यवेक्षक, पंचायत सहायक, बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के साथ-साथ ईमित्र संचालक  ने उपस्थित रहकर कार्य किया। दिनाँक 5 फरवरी से प्रारम्भ हुए कैम्प का आज अन्तिम दिन था।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!