
बीकानेर। कांग्रेस युवा नेता एवं शहर कांग्रेस खेल कूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महबूब अली रंगरेज ने रविवार की शाम को चांद दिखने के बाद सभी को ईद उल फितर की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। रंगरेज ने कहा कि यह त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि त्योहार केवल खुशियों का मौका ही नहीं होता, बल्कि यह समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का भी अवसर होता है।













