Bikaner Live

हिन्दू नववर्ष पर हिन्दू जागरण मंच  दवारा धर्मयात्रा में उमड़ा  जन सैलाब,  फूलों  से स्वागत जय श्री राम के जयकारे…बीकानेर परकोटे से 3 बजे एमएम ग्राउंड से शुरू हुई जो पुष्करणा स्टेडियम, गोकुल सर्किल होते हुए नत्थूसर गेट पहुंची।धर्मयात्रा गाजे बाजे के साथ बारहगु़वाड चौक, हर्षों का चौक, मोहता चौक, तेलीवाडा होते हुए दाऊजी मंदिर पहुंची। यहां धर्मयात्रा का स्वागत किया गया। दाऊजी मंदिर से जोशीवाडा, कोटगेट पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व शहर जिला अध्यक्ष श्री विजय आचार्य एवं वर्तमान शहर जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन जी छाजेड़ एवं  सर्व समाज व सर्व समुदायों की ओर से भी धर्मयात्रा पर जमकर पुष्पवर्षा की गई। धर्मयात्रा केईएम रोड, सादुलसिंह सर्किल होते हुए शाम 7 बजे जूनागढ़ के आगे पहुंच धर्मसभा में बदल गई। यहां साढ़े 7 बजे बाद महाआरती का आयोजन हुआ जिसमें शहर के महंत, पीठाधीश्वरों सहित अनेक साधु संतों ने मंच पर आकर धर्मयात्रा के सफल होने की बधाई दी और महाआरती संपन्न कराई। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई।धर्म यात्रा में अनेक नेता भी शामिल हुए। बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास के साथ बीकानेर भाजपा नेताओं ने धर्मयात्रा में की पुष्पवर्षा व महाआरती में हुए शामिल।धर्मयात्रा में किसी तरह का व्यवधान नहीं पहुंचे इसके लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन सुबह से ही मुस्तैद था। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर तो धर्मयात्रा में जगह जगह पैदल ही चलते नजर आए। भारी पुलिस नफरी के साथ एसपी सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी भी बीच बीच में धर्मयात्रा में पैदल चलते नजर आए। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कल ही अनेक कार्यपालक मजिस्टेट तैनात किए थे। वे सब धर्मयात्रा का हिस्सा बने हुए चलते दिखाई दिए।हिन्दू जागरण मंच के एडवोकेट शैलेष गुप्ता व कैलाश भार्गव सहित अन्य पदाधिकारी भीड़ में ही मोर्चा संभाले हुए थे। इन लोगों का जगह जगह माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया।

Picture of daulalkallabikanerlive

daulalkallabikanerlive

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!