
शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बीकानेर पश्चिम के तीन मंडल अध्यक्षों की घोषणा की, जिसमें सूजानदेसर मंडल अध्यक्ष पद पर बाबूलाल जी जल को मनोनीत किया गया, बाबूलाल जी जल को मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने के उपलक्ष्य में यूथ कांग्रेस बीकानेर जिला महासचिव भीखाराम मेघवाल के नेतृत्व में स्वागत एवं कार्यक्रम रखा गया।
सम्मान कार्यक्रम में बाबूलाल जी जल को फूल मालाओं एवं कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया।
इस दौरान यूथ कांग्रेस बीकानेर जिला महासचिव भीखाराम मेघवाल ने बताया कि बाबूलाल जी जल जैसे जमीनी स्तर के कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी देने से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रति मनोबल बढ़ेगा ।
वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी देवाराम पन्नू ने बताया कि बाबूलाल जी जल हमेशा से ही कांग्रेस के हित में कार्य करते आये है,और इस नियुक्ति से अन्य को प्ररेणा मिलेगी।
वहीं नवनियुक्त सूजानदेसर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल जी जल ने बताया कि कार्यकर्ता के रूप में पार्टी द्वारा पहचान देने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार साथ ही सूजानदेसर मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्डों में संघर्षशील कार्यकताओं की पहचान कर शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार कार्यकारणी में जगह दी जायेगी।
साथ इस सम्मान के लिए सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।
इस सम्मान समारोह में यूथ कांग्रेस बीकानेर जिला महासचिव भीखाराम मेघवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी देवाराम पन्नू, सीताराम पूजारी बाबा, भूपेंद्र खुडिया ठेकेदार,ओमकार, कन्हैयालाल,अनील पंवार, चंद्रप्रकाश, राजेश कड़ेला,प्रेम कूमार, लीलाधर ब्लाईच सहित आदि युवा साथी उपस्थित रहे हैं।













