Bikaner Live

*देवस्थान विभाग द्वारा ‘सनातन धर्म एवं शक्ति’ संगोष्ठी आयोजित*
soni

बीकानेर, 31 मार्च। राजस्थान दिवस एवं भारतीय नववर्ष कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को देवस्थान विभाग द्वारा शक्ति महोत्सव पर्व के तहत रानी बाजार स्थित जिला उद्योग संघ सभागार में ‘सनातन धर्म एवं शक्ति’ विषय आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इसमें श्री लालेश्वर मठ के अधिष्ठाता श्री विमर्शानंद महाराज, श्री चंपेश, श्रीमती सुमन छाजेड़, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश लदरेचा ने अपने विचार रखे।
इस दौरान श्रीमती संगीता यादव, श्रीमती उषा शर्मा, श्रीमती ऋतु जोशी सहित अन्य मौजीज लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन सहायक आयुक्त श्री गौरव सोनी ने किया। उन्होंने कार्यक्रमों की श्रृंखला के बारे में बताया। विभाग के कार्मिकों द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं को संभाला गया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!