
बीकानेर। सावधान इंडिया संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया को जीआरपी पुलिस से सोमवार को सूचना मिली के अनुसार भीख मांगकर अपना गुजारा करने वाले भिखारी का लावारिस हालत में सड़क पर इंतकाल हो गया। मुस्लिम लगने वाले भिखारी एवं मुस्लिम समुदाय के मृतक का सेवा भावी शोयब एवं राजकुमार खडगवात के साथ मिलकर विधि-विधान से अपने हाथों से सुपुर्दे खाक किया।
लावारिस लाशों के वारिस नाम से जाने वाले सावधान इंडिया संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया इससे पहले कोरोना महामारी के समय जब अपने ही अपनों से दूर भाग रहे थे तभी इंसानियत की सीख दी,फिर क्या था लावारिस लाशों को ढोने से लेकर अंतिम संस्कार,अस्थि विसर्जन करने के लिए सामने आये दिनेश सिंह भदौरिया ने किसी ट्रेन में सफर के दौरान दम तोडा हो या किसी और कारण हुई हो मौत को अपने हाथों से उनके अंतिम संस्कार या उन्हें दफनाने के लिए हमेशा तैयार रहे ।
( फोटो 01 अंतिम संस्कार के लिए ले जाते हुए।)













