Bikaner Live

पानी की समस्या का समाधान। प्रधान ने किया वादा पूरा
soni

श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गाँव मोमासर में हनुमान धोरा बास में काफी समय से चल रही पानी की समस्या का समाधान। प्रधान ने किया वादा पूरा । श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू

श्रीडूंगरगढ़ तहसील के सबसे बड़े गांव मोमासर में होली धोरा के वार्ड 12,13,16,17,18,19 में ओर हनुमान धोरा मोहल्ले में जल समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके लिए कुछ समय पहले श्रीडूंगरगढ़ प्रधान से टुबवेल्ल बनाने का आग्रह विजय कुमार माली, मनफूल गोदारा, व तेजपाल सारण ने किया था ।और प्रधान ने आश्वस्त किया था की गर्मी आने से पहले टुबवेल्ल का निर्माण करवा दिया जायेगा | और इसके लिए टुबवेल्ल निर्माण की स्वीकृति प्रधान कोटे से जारी की गई और अपने वादे को पूरा करते हुए आज श्रीडूंगरगढ़ के प्रधान श्री केशरा राम जी गोदारा ने ट्यूबवेल बनवाने के लिए मशीन भेज दी ।

पूजा पाठ के बाद ट्यूबवेल खुदवाने का काम चालू हुआ,

इसके लिए ग्रामवासियों ने प्रधान केशराराम जी गोदारा ओर सरपंच सरिता संचेती व विकास अधिकारी पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ मनोज जी घायल का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया ओर साथ ही विजय कुमार माली, मनफूल गोदारा, तेजपाल सारण का भी बहुत बहुत आभार व्यक्त किया ।

जल्द ही एक ओर ट्यूबेल बनाने  के लिए लोक प्रिय विधायक महोदय द्वारा घोषणा की हुई है वो भी जल्द ही 06 नम्बर ट्यूबेल के स्थान पर खुदवाई जाएगी। जिसके बारे में उपसरपंच जुगराज जी संचेती के द्वारा बताया गया है। उप सरपंच जुगराज संचेती ने तहसील में सबसे ज्यादा विकास कार्य करवाए हैं।

इस अवसर पर जुगराज जी संचेती, गोपाल गोदारा, पवन सैनी, अमराराम सिंवल, राजू मेघवाल, भागु राम मेघवाल, प्रभुराम गोदारा, खियाराम गोदारा, आसुराम, मनोज संचेती, मुकेश कुमार नाई, सोहन मेघवाल, भागूराम मेघवाल, नेतराम गोदारा, नौरंग बेरा, रतनसिंह, राजू मेघवाल, सुरजाराम ढोली, बुधाराम सहू, गणेश दर्जी, मांगीलाल गिवारिया, किशोर सिंह, श्रवण नायक, जेस जी कछावा, समदाराम मेघवाल, भंवर सिंह मोयल, चेतन प्रजापत, पूनमचंद माकड, अर्जुन वाल्मीकि, नागरमल नाई, रतन सिंह कछावा, पुनाराम दर्जी, बजरंग नाई, राजू नाई, थानाराम मेघवाल, परताराम मेघवाल, भंवरलाल सहु, अर्जुन नाई, लिछिराम गोदारा आदि मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!