

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच ने दिल्ली के साहिबाबाद में युवा भवन के प्रशासनिक कार्यालय का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा भवन जो बनने जा रहा है उसके प्रशासनिक कार्यालय के आज उद्घाटन से बहुत खुशी हुई। यह भवन समाज की सेवाप्रकल्प में मिल का पत्थर साबित होगा।उसके साथ उन्होंने राजस्थान के स्थापना दिवस के बारे में विस्तार से बताया। इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र भट्टड़ व उनकी धर्मपत्नी सलोनी भट्टड़ ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन व पूजन करवाया। मंच के पदाधिकारियों के द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रमुख उद्योगपति शुभकरण बोथरा, आनंद मोहन अग्रवाल डिप्टी सीएजी, मनोज टेकरीवाल, स्मिता सिंह आईएएस मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टड़ ने अपने 2 के कार्यकाल व नवनिर्मित भंवन के बारे में बताया व कहा कि मारवाड़ी समाज का यह भवन देश की जन-जन की सेवा में जनहितार्थ, लोक कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने कहा की पिछले कई वर्षों से जो युवाओं का सपना था कि दिल्ली में अपना युवा भवन हो, उसका आज पहला पड़ाव पूरा हुआ है। इसके लिए पूरे युवा मंच में खुसी की लहर है। आने वाले एक साल में यह भवन पूरा होकर समाज की सेवा में संपूर्ण रूप से समर्पित हो जाएगा। उन्होंने मारवाड़ी भाइयों से इसमें सहयोग का आह्वान किया।भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि अग्रवाल एवं कपिल लखोटिया ने सभी को युवा भवन के उद्देश्यों व आगामी गतिविधियों की जानकारियां दी। इसके बाद बीकानेर से आए हुए मुख्य कलाकार अजय सिंह ने राजस्थानी भाषा में गीतों का समा बांधा।
आज के कार्यक्रम का संचालन युवा भवन फोरम के महामंत्री दिनेश चांडक ने किया। आज के कार्यक्रम में भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद शाह ,रवि अग्रवाल, निवृतमान राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्यालय विकास अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुनिश गुप्ता, पवन गुप्ता, महामंत्री दिनेश चांडक , कोषाध्यक्ष मनोज बंसल, कमल (चीकू) अग्रवाल, केदार गुप्ता, विकास अग्रवाल, अंकित नाटाणी, काजल वर्मा, नितेश टिबरवाल, सुनील जैन, रिंकू अग्रवाल, सुंदर प्रकाश, मुकेश खेतान, अनुराधा खेतान, अशोक धारणिया, सुनील भट्टड़, विमल पेड़ीवाल, जितेंद्र राजीव, संदीप मसखरा, ललित जैन, सुरेश एम जैन, संजीव जैन, मुकेश बोथरा, रामरतन शर्मा, विमल खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे व व्यवस्था संभाली।
60 करोड़ की लागत से बन रहा 21 प्रकल्पों का भव्य युवा भवन:- राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र भट्टड़ ने बताया कि युवा भवन में मारवाड़ी युवा मंच के 21 प्रकल्प चलाये जाएंगे। जिसमें विशेष रूप से प्रशासनिक सेवाओं में तैयारी करने वाले छात्रों के लिए 200 बेड का हॉस्टल होगा, महिला उत्थान को देखते हुवे हॉस्टल में 50 बेड छात्राओं के लिए रिजर्व रहेंगे। आपातकाल की स्थिति के लिए रक्त कोष स्थापित किया जाएगा। वही विकलांगो के समाज उत्थान के उद्देश्य से कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण का सेंटर भी बनाया जाएगा। देश मे बदल रहे खान पान को देखते हुवे कैसर डिटेक्शन सेंटर की सेवाएं उपलब्ध करवाकर आमजन को राहत दिलाने का काम किया जाएगा। पूरे देश मे मारवाड़ियों के गौरवशाली इतिहास, परम्परा व संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली मारवाड़ी संस्कृति गैलरी बनाई जाएगी साथ मे ही मारवाड़ी पुस्तकालय का निर्माण भी करवाया जाएगा। देश का प्रथम वृद्ध मनोरंजन केंद्र स्थापित कर वृद्ध जनों के लिए भी मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। युवा भवन में तीन ऑडिटोरियम के साथ तीन बैंक्विट हॉल व महिला स्वावलंबन का केंद्र भी बनेगा। इसके साथ-साथ समाज के ऐसे लोग जो ब्यूरोक्रेसी के अंदर अपनी सेवाएं दे रहे हैं समय-समय पर उनको बुलाकर मारवाड़ी समाज के उत्थान के लिए सेशन भी रखे जाएंगे। भट्टड़ ने बताया कि उनके कार्यकाल में करीब 60 करोड़ से बना रहे इस भवन में 800 भामाशाहों ने इस भवन में सहयोग राशि समर्पित कर ट्रस्टीशिप ली है।













