Bikaner Live

व्यापारी से एक करोड़ से अधिक की लूट, पुलिस ने की नाकाबंदी


बीकानेर। शहर के बीछवाल थाना इलाके में दो जनों के साथ लूट की वारदात सामने आई है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है और पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी करवा दी है। जानकारी मिली है कि इन्द्रा कॉलोनी स्थित भैरव जी मंदिर के पास व्यापारी रामवतार सारस्वत के एक्टिवा सवार (कर्मचारियों) भांजा और भतीजी के साथ स्विफ्ट गाड़ी में सवार लुटेरों ने यह लूट की हुई है। उनके पास से अज्ञात लूटरों ने एक करोड़ पैतालीस लाख की राशि लूटी है। सूचना पर बीछवाल थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण मय जाब्ता मौके पर पहुंचे है। घटना स्थल का मुआयना कर रहे है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे है। बताया जा रहा है कि व्यापारी सारस्वत का तीर्थ स्तंभ पर आईसीएमएल का ऑफिस है। जहां उसके दो कार्मिक मुकेश व संपत रूपयों से भरा बैग लेकर जा रहे थे कि अचानक इन्द्रा कॉलोनी के पाास नकाबपोशों ने उससे यह बैग छिन लिया और फरार हो गये। एसपी खुद बीछवाल थाने पहुंचे है। वारदात के बाद पुलिस ने जिले में नाकाबंदी कर दी है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!