नोखा। विप्र सेना बीकानेर संभाग उपाध्यक्ष पुखराज सांखी ने 2 अप्रैल को अपना जन्मदिन पौधारोपण करके मनाया। उन्होंने अपने साथियों के साथ पौधारोपण करते हुए उनके संरक्षण का संकल्प लिया। सांखी ने कहा कि पौधे मानव जीवन का आधार होते हैं। पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। इसलिए अपने शुभ अवसरों पर पौधारोपण अवश्य करें ताकि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाना चाहिए। वृक्षों से हमें छाया के साथ ही फल भी मिलते हैं और वृक्ष हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। साथ ही पर्यावरण को संतुलित करने में सहायक होते हैं। प्रकृति को ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाता है। पेड़ों पर प्रकृति निर्भर रहती है। इस अवसर पर विप्र सेना बीकानेर संभाग प्रचार मंत्री कानाराम शर्मा,राजेश,किशन सिंह,बजरंग, मुरली,सुंदर मौजूद रहे।













