Bikaner Live

स्वामी केशवानंद विश्वविद्यालय के सामने भ्रष्टाचार के खिलाफ एबीवीपी का अनिश्चितकालीन धरना



भ्रष्टाचार के विरुद्ध ABVP का धरना अनिश्चितकालीन जारी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर में दिनांक 24 मार्च 2025 से कुलपति द्वारा किए गए भर्ती घोटाले एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी है। परिषद की मांग है कि इन गंभीर मामलों की जांच उच्च स्तरीय समिति द्वारा की जाए ताकि पारदर्शिता स्थापित हो सके।

आज परिषद के कार्यकर्ताओं ने सम्पूर्ण विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों से संवाद स्थापित कर उन्हें चल रहे भ्रष्टाचार के मामलों की जानकारी दी। साथ ही, विश्वविद्यालय परिसर में जगह-जगह भ्रष्टाचार और भर्ती घोटाले से जुड़े सवालों के पोस्टर लगाए गए तथा छात्रों व आवासीय कॉलोनियों में पत्र वितरित कर विश्वविद्यालय समुदाय को इस मुद्दे के प्रति जागरूक किया गया।

एक ओर जहाँ ABVP का धरना लगातार जारी है, वहीं कुलपति के समर्थन में 29 मार्च से धरने पर बैठे छात्र आज पीछे हट गए और उन्होंने अपना धरना समाप्त कर दिया। इससे यह स्पष्ट होता है कि छात्र समुदाय अब सच्चाई के पक्ष में खड़ा हो रहा है।

ABVP विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करती है कि छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।

– अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!