Bikaner Live

*मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 8 अप्रैल को आयेंगे जिले के दौरे पर* *प्रभारी मंत्री श्री सुमित गोदारा, जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश रावत ने लिया तैयारियों का जायजा*
soni

लखूवाली हैड, जीडीसी, नाली पुल का करेंगे निरीक्षण, भाखड़ा क्षेत्र के किसानों से करेंगे संवाद

हनुमानगढ़, निस। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के दौरे को देखते हुए सोमवार को जिले में प्रशासन, जनप्रतिनिधि, अधिकारी तैयारियों को लेकर मुस्तैद रहे। जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश रावत, जिला प्रभारी एवं खाद्य सुरक्षा एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले मंत्री श्री सुमित गोदारा दो दिवसीय जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान सोमवार को उन्होंने लखूवाली हैड में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निरीक्षण कार्यक्रम से पहले तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लखूवाली हैड, घग्घर नदी और डायवर्जन कैनाल का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 8 अप्रैल को जयपुर से रवाना होकर भठिंडा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। उसके उपरांत हरि के बैराज का निरीक्षण कर, मल्लेवाला हैड, बल्लेवाला हैड, बीकानेर कैनाल, फिरोजपुर फीडर व इंदिरा गांधी नहर का हवाई निरीक्षण करेंगे। दोपहर 1 बजे लोहागढ़ हैड का निरीक्षण कर हनुमानगढ़ के लखूवाली हेलीपैड पर पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे लखूवाली हैड का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही घग्घर डायवर्सन चैनल, घग्घर नदी के पुल का निरीक्षण करते हुए जंक्शन स्थित सर्किट हाउस में दोपहर 4 बजे भाखड़ा नहर क्षेत्र के किसानों से संवाद करेंगे। उसके उपरांत श्री गंगानगर के लिए रवाना होंगे।

15 महीनों में राज्य सरकार ने किए ऐतिहासिक कार्य- प्रभारी मंत्री

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!