Bikaner Live

गुरुदेव खारा से विहार करके उदासर में स्वधर्मी भाइयो के लिए बन रहे अनेकांत विहार का अवलोकन किया
soni

बीकानेर। सोमवार को गुरुदेव खारा से विहार करके उदासर में स्वधर्मी भाइयो के लिए बन रहे अनेकांत विहार का अवलोकन किया तत्पश्चात आचार्य सादुलगंज में कुनाल कोचर के निवास पर गोचरी की एवं सादुलगंज स्थित 26 फिट ऊंचे वल्लभ टावर के दर्शन किए व समस्त प्रकार की स्वास्थ्य जांचे करवाके डॉ की टीम से स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया तदुपरांत बीकानेर स्थित गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर के लिए पैदल विहार किया। सादुल गंज में कुनाल कोचर के निवास नवकार में बीकानेर पूर्व से विधायक सिद्दी कुमारी, नगर निगम कमिश्नर मयंक मनीष, बीडीए कमिश्नर अपर्णा गुप्ता, डिप्टी कमिश्नर यशपाल आहूजा, बीकाजी ग्रुप के चेयरमैन शिवरतन अग्रवाल, पूर्व भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य, भाजपा महामंत्री मोहन सुराणा, समाजसेवी जयचंद लाल डागा, गणेश बोथरा, बसंत नवलखा, माइंस एसोसियेशन के चेयरमैन राजेश चुरा, जगमोहन जी मोदी, किशोरसिंह राजपुरोहित, रोटरी क्लब के चेयरमैन सुनील सारडा, भाजपा प्रवक्ता मनीष सोनी, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री पंकज अग्रवाल,डॉ संजय कोचर, डॉ पिंटू नाहटा, डॉ अभिषेक कोचर, डॉ शोभित बंसल, डॉ शिल्पी कोचर,डॉ बी सी घीया, सुरपत बोथरा,सुखदेव चायल, विशाल गोलछा,अमित चोपड़ा आदि गुरुदेव का आशीर्वाद व दर्शन लाभ हेतु पधारे।
( फोटो 01 कुणाल कोचर के निवास पर पधारे गुरुदेव।)

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!