Bikaner Live

पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग मंत्री श्री जोराराम कुमावत मंगलवार को आएंगे बीकानेर

पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग मंत्री श्री जोराराम कुमावत मंगलवार को आएंगे बीकानेर
बीकानेर, 13 अप्रैल। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग मंत्री श्री जोराराम कुमावत मंगलवार प्रातः 7 बजे जोधपुर से रवाना होकर प्रातः 10 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। श्री कुमावत राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में भाग लेंगे। वे सायं 4:30 बजे बीछवाल स्थित डेयरी महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण एवं पशुधन अनुसंधान केन्द्र का भ्रमण करेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस में करेंगे।
श्री कुमावत बुधवार प्रातः 9.30 बजे केसरदेसर जाटान के लिए रवाना होंगे। जहां प्रातः 10 बजे माहेश्वरी सेवा परिषद् की प्रथम स्वीकृत पुनर्निमित नंदीशाला के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री कुमावत दोपहर 2 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!