Bikaner Live

बच्चों व महिलाओ के लिए नि:शुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित
soni

आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ लड़कियां बने सबल सशक्त- डॉ. अर्पिता गुप्ता

बीकानेर |पवन पुरी साउथ में स्व. इंजी रामस्वरूप जाखड़ मेमोरियल ट्रस्ट व वी ए मार्शल आर्ट अकादमी के संयुक्त रूप मे महिलाओं व बालिकाओं के लिए नि:शुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 100 से अधिक बच्चें व महिलाये शामिल हुए|
कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी डॉ. अर्पिता गुप्ता द्वारा ईश वंदन के साथ की गयी| डॉ. गुप्ता ने कहा आत्मरक्षा कार्यक्रम एक ऐसा प्रशिक्षण है जो लड़कियों को अपनी रक्षा करने के लिए जरूरी कौशल सिखाता है। यह कार्यक्रम लड़कियों को अपने आसपास के माहौल के बारे में जागरूक बनाता है और उन्हें किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए तैयार करता है|

सेंसई विवेक अग्रवाल, निदेशक वी ए मार्शल आर्ट एकेडमी द्वारा बच्चों व महिलाओं को माक्स आफ- आन, राइडिंग हॉर्स, फाइटिंग पोजीशन के साथ वार्म अप, नेक रोटेशन, हैण्ड रोटेशन, स्ट्रेचिंग, शोल्डर रोटेशन आदि गतिविधियां कराई गई|
इस कार्यशाला के संयोजक विक्रम स्वरूप जाखड़,डॉ. अजय चौधरी ने बच्चों व महिलाओं को शिविर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ साइबर क्राइम व उनसे बचने के बारे में जानकारी दी गई|
इस अवसर पर सहयोगी आशीष गर्ग ने बताया की हमारा इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों व महिलाओं को आत्मरक्षा के महत्व को समझाना और आत्म-सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करना है|
कार्यक्रम को सफल बनाने में फोटोग्राफर राम शर्मा, व्हाई ए आई टीम के सदस्य मुस्कान खुशी संजना अंशुमान वैभव युवराज जयंत स्नेहा शर्मा,सृष्टि आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही|

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!
Join Group
09:21