Bikaner Live

आज दो तालाब-महानंद ज़ी तालाब एवं  जल आगमन क्षेत्र व  हरसोलाव तालाब की सफ़ाई-


रविवार 20/4/25 सुबह 7 बजे राजस्थान पत्रिका के आव्हान पर टीम ऑवर फॉर नेशन एवं बीकानेर सेवा योजना के द्वारा श्रमदान किया गया. लगातार तीसरे रविवार पत्रिका द्वारा इस प्रोग्राम रंग अब आम नागरिक पर दिखाई देने लगा है.
आज बड़ी संख्या में आम जन अपनी भागेदारी हेतु पहुचे.कलकत्ता निवासी श्री सुधीर व्यास तो आज सुबह ही 4.00 बजे बीकानेर पधारे थे, वे विशेष रूप से आये श्रमदान किया एवं सभी सदस्यों से मिले.चूँकि अगले रविवार तक वे वापस चले जायेगे अतः आज ही शामिल होने बिना रेस्ट किए श्रमदान स्थल पर आ गए.
महानंद ज़ी पर्यावरण समिति द्वारा बनाये गए पार्क एवं भ्रमण पथ को देखा जो श्रमदान एवं मेहनत का नायाब उदाहरण है. कुछ वर्ष पहले ही वहाँ पर टीम द्वारा वृक्ष रोपण एवं सफाई अभियान चलाया गया था. आज वहाँ बहुत अच्छा एवं संरक्षित पार्क बन गया है.
उसके बाद दोनों टीमें अनुराग हर्ष जी के एन निवेदन पर हरसोलव स्थित पहुची.वहाँ यज्ञशाला को साफ़ किया. वहाँ भी समाज के काफ़ी लोग श्रमदान को आये थे.एडवाकेट ओम जी हर्ष भी अपने साथियों के साथ शामिल हुए.
नगर निगम की टीम भी दोनों जगह साथ में थी. JCB मशीने एवं डंपर दोनों जगह पर उपलब्ध थे. नगर निगम से नवरत्न स्वयं अपनी टीम को लीड कर रहे थे. जगमोहन हर्ष भी हर्षोलव पर श्रमदान कर रहे थे.
आदर्श शर्मा, सत्य प्रकाश आचार्य सहित बहुत से राजनीतिक लोग भी शामिल हुए.कुल मिलाकर आज का माहौल देखने लायक था.

बीकानेर सेवा योजना टीम से
राजकुमार व्यास अध्यक्ष, इंजी. वीरेंद्र राजपुरोहित, योगेश बिस्सा, रामलाल पवार, सीमा पारीक, वीणा पारीक, राजेंद्र चांडक, राधाश्री पुरोहित, अनुराधा आचार्य, अशोक आचार्य, नानू पांडिया, सूर्यकान्त व्यास(सरकार ) रुद्राक्ष व्यास, मुकेश

टीम ऑवर फॉर नेशन की और से CA सुधीश शर्मा,CA वसीम रज़ा,सुशील यादव ,रामहंस मीना , शक्ति सिंह , डॉ विशाल मलिक,बसंत , भवानी सिंह राजपुरोहित, गजेंद्र सरीन, गौतम,मानक व्यास,डॉ अतुल गोस्वामी,Axis बैंक से गुरमोहन सेठी , नीरू पांडे ,वंदना शर्मा ,रमेश उपाध्याय,डॉ फारूक, सोनी शर्मा , मनोज सोनी ,कपिला शर्मा, मो हसन शामिल थे. कलकत्ता से विशेष रूप से सफ़ाई अभियान में शामिल होने बीकानेर आये सुधीर व्यास जी शामिल हुए.

Picture of daulalkallabikanerlive

daulalkallabikanerlive

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!