Bikaner Live

संविदा कर्मियों को मिली बड़ी राहत -बकाया वेतन वृद्धि के आदेश तुरन्त जारी

अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ (एकीकृत)
एकीकृत महासंघ के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने एनएचएम कार्मिको की 2022-23 की वेतन-वृद्धि रोके जाने के लिये सीएमएचओ का किया घेराव

अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) के बैनर तले भंवर पुरोहित प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष के नेतृत्व में आज दिनांक 02.05.2025 को एनएचएम में कार्यरत कार्मिको के वर्ष 2022-23 की बकाया वेतनवृद्धि बाबत् सीएमएचओ का घेराव किया। जिसके परिणाम स्वरूप श्रीमान् मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर द्वारा बकाया वेतन वृद्धि के आदेश तुरन्त जारी कर दिये गये। उक्त घेराव में भंवर पुरोहित, पीएचईडी तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश उपाध्याय, किशोर व्यास, दीपक चौधरी, जितेन्द्र छंगाणी, अरूण कुमार बिस्सा, महेश कुमार पुरोहित, मधुसुदन व्यास, विजय गहलोत, धमेन्द्र सांखला, दूर्गा सांखला, रेखा व्यास, ऋषि कल्ला, मोनिका शर्मा, हेतराम, आरिफ, राकेश पालीवाल, शंकर जाखड़ गणेश गोयल, सीताराम कस्वां, नीलिमा, पूजा स्वामी, इत्यादि मौजूद थे ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!