
बीकानेर। राष्ट्रीय स्तर पर संचालित सर्व समाज जन सेवक संगठन द्वारा राजस्थान प्रदेश केे स्टेट एग्जीक्यूटिव वीमेन चेयरमैन पद पर बीकानेर की समाजसेविका डॉ. अर्पिता गुप्ता को मनोनीत किया गया है। मध्य प्रदेश इंदौर स्थित प्रदेश कार्यालय में सभी पदाधिकारी की सर्वसम्मति से डॉ. गुप्ता का चयन हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल यादव व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रघुवीर सिंह श्रीवास ने बताया कि डॉ. गुप्ता ने दूसरों की पीड़ा को सही मायने में समझ पीडि़तों के चेहरे पर खुशियां लाने का प्रयास करने के लिए निजी स्तर पर संचालित खुशियों का बैंक योजना प्रारंभ कर वाकई सेवा का बड़ा कार्य किया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील घाटोले, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश सोलंकी, राष्ट्रीय सचिव महेंद्र शर्मा ने डॉ. गुप्ता को संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप उनके द्वारा सकारात्मक योगदान देने का विश्वास जताया।
*100 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, जिला स्तर पर पुरस्कृत व राष्ट्रीय मैगज़ीन में देश की 50 सशक्त महिलाओं में शामिल*













