
बीकानेर जिले के भाजपा शिवबाड़ी मंडल की कार्यकारिणी की लिस्ट जैसे ही जारी हुई, इसे लेकर विरोध शुरू हो गया।
युवा भाजपा नेता नरेश शाकद्वीपीय ने बताया कि हाल ही भाजपा शिवबाड़ी मंडल की कार्यकारिणी घोषित हुई। जिसकी हमारे पास किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं थी।
हमारे क्षेत्र शिवबाड़ी में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं को जगह नहीं मिलने से उन्होंने इसका घोषणा पत्र फाड़कर विरोध जताया है।
विरोध इस तरह है कि मंडल कार्यकारिणी में ऐसे लोगों को शामिल किया गया है जो पार्टी के लिए कभी सक्रिय रहे ही नहीं। और जो पार्टी के लिए कार्य कर रहे थे उनको नजर अंदाज किया गया है।
अगर इसमें किसी प्रकार का कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो इसका विरोध आगे तक चलेगा जिससे पार्टी को कार्यकर्ताओं की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।
विरोध जताने में भाजपा कार्यकर्ता दीपेंद्र सिंह, निरंजन शर्मा, नरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश, कुनाल, विजय, गणेश, श्याम, शामिल थे।













