Bikaner Live

जिले भर में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों का सम्मान करेगा शिक्षक संघ रेसटा



बीकानेर : शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) बीकानेर की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष सीताराम डूडी की अध्यक्षता में पटेल नगर स्थित कैरियर प्वाइंट में आयोजित हुई। जिला स्तरीय बैठक में इस सत्र में कक्षा 10 वीं और 12 वीं बोर्ड कक्षाओ में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले सरकारी व निजी स्कूलों के शिक्षक व मेधावी विद्यार्थियों का शिक्षक संघ रेसटा की और से सम्मान करने का निर्णय लिया गया। जल्द ही इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी। संगठन की और से पिछले सत्र में 7 जुलाई को जिले के 271 शिक्षक व विद्यार्थियों को सम्मानित किया था। बैठक में संघ का विस्तार करने व प्राचार्य व जिला शिक्षा अधिकारियों के 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती करने,वरिष्ट अध्यापक व व्याख्याताओ की बकाया पदोन्नति जून माह में करवाने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले सबसे पहले करवाने, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में जल्द पदस्थापन के लिए आगामी रणनीति तय की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने कहा कि संघ हमेशा शिक्षक हितों के लिए तैयार रहता है। हम सबको मिलकर राज्य भर के शिक्षको जिनके काम निदेशालय बीकानेर से होने है उनका जल्द निस्तारण करवाना है। बैठक में कैरियर प्वाइंट के निदेशक दिनेश खीचड़,संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद,प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुन्दर बिश्नोई, जिलाध्यक्ष सीता राम डूडी,जिला सभाध्यक्ष गोपाल शर्मा,जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा,जिला महासचिव डूंगर दान,विकास शर्मा,कपिल महोबिया,नितिन जागिड़ आदि उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!