Bikaner Live

गंगा दशमी एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वरलाल बिश्नोई ने किया पौधारोपण,

आई जी को दी शुभकामना

बीकानेर । विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशमी पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं खाजूवाला कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व निदेशक, समाजसेवी, गौभक्त एवं जम्भोजी की वाणी को जन -जन तक पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर रहने वाले रामेश्वरलाल बिश्नोई ने गुरुवार को पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने की अपील आमजन से की। रामेश्वरलाल बिश्नोई ने बादनंू में, मुक्ताप्रसाद स्थित वृद्धाआश्रम में एवं पलाना में अपने हाथों से पौधारोपण किया । साथ ही अन्य स्थानों पर पेयजल को संरक्षित करने पर आयोजित हुए व्याख्यानमाला कार्यक्रम में अपना ओजस्वी उद्बोधन देकर जल, जीवन और पर्यावरण पर महत्वपूर्ण जानकारी से आमजन को अवगत कराया।
रामेश्वरलाल बिश्नोई ने इस अवसर पर आई जी ओमप्रकाश पासवान से मुलाकात कर उन्हें बुके देकर विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी। बिश्नोई ने कहा कि हमें अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। आज पर्यावरण को लेकर वैज्ञानिक ही नहीं, चिंतक और पर्यावरणविद् के साथ राज्य सरकार भी चिंतित है। हमें अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए पौधे अवश्य लगाने चाहिएं। जल का महत्व समझना चाहिए।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!