Bikaner Live

*गुरुदेव तुलसी के 29 वें महाप्रयाण दिवस के उपलक्ष में सप्त दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत रविवार 8 जून से*

गुरुदेव तुलसी के 29 वें महाप्रयाण दिवस के उपलक्ष में सप्त दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत रविवार 8 जून से

बीकानेर। तेरापंथ के नवम अधिशास्ता गुरुदेव तुलसी के 29 वें महाप्रयाण दिवस के उपलक्ष में सप्त दिवसीय कार्यक्रम रविवार 8 जून से प्रारंभ हो रहे है ।

संस्था के मंत्री दीपक आंचलिया ने आगामी 14 जून 2025 को 29 वां महाप्रयाण दिवस के अवसर पर सप्तदिवसीय कार्यक्रमों (8 जून से 14 जून) के आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जिसमे 8 जून सुबह का प्रवचन का कार्यक्रम पुरानी लाइन स्थित शांति निकेतन सेवाकेंद्र में वृद्ध साध्वी समुदाय की सन्निधि में ,
9 जून से 11 जून तक त्रिदिवसीय आवासीय प्रेक्षा धयान शिविर का आयोजन आशीर्वाद भवन में आयोजित हो रहा है जिसमें समनी नियोजिका मधुर प्रज्ञा जी और मनन प्रज्ञा जी का सानिध्य रहेगा , अभी तक पचास से ज्यादा जनों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है ।

१२ जून को शाम को बुद्धिजीवी सम्मलेन आशीर्वाद भवन में रखा गया है जिसमें बीकानेर के प्रबुद्ध लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे ।

13 जून को प्रातः सभी संघीय संस्थाएं और आम जन द्वारा श्रद्धा अर्पण कार्यक्रम बोथरा भवन में उग्र विहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमल कुमार जी के सानिध्य में,

तुलसी आइडल 2025 के प्रभारी धर्मेंद्र डाकलिया ने बताया कि 13 जून को ही तुलसी आइडल २०२५ के फाइनल राउंड का आयोजन आशीर्वाद भवन में रखा गया है जिसमें सेमी फाइनल के 10 प्रतिभागियों से प्रथम तीन का चयन किया जाएगा।

14 जून को प्रातः 5 बजे से सायं 6 बजे तक लगातार जप का अनुष्ठान भी आयोजित होगा,
14 जून को ही प्रातः कालीन प्रवचन में तुलसी समाधि स्थल में गंगाशहर बीकानेर में विराजित सभी साधू साध्वियों की सन्निधि में श्रद्धा अर्पण का मुख्य कार्यक्रम,
और शनिवार होने से 14 तारिक को सांय कालीन 7 से 8 तक सामूहिक सामायिक का आयोजन और फिर रात्रिकालीन भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है, जिसमें कमल सेठिया, डाकलिया बंधु, राजेंद्र बोथरा, अभिलाषा बांठिया आदि और तुलसी आइडल के प्रथम तीन विजेताओं द्वारा भक्ति संगीत का कार्यक्रम होगा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!