Bikaner Live

बीकानेर की प्रथम लाइब्रेरी विवेकानंद लाइब्रेरी द्वारा सफल विद्यार्थियों का सम्मान….

बीकानेर की प्रथम लाइब्रेरी विवेकानंद लाइब्रेरी है जो सन 2016 में खोली गई आज तक लाइब्रेरी से कम से कम 100 विद्यार्थी सरकारी नौकरी लग चुके हैं मोनिका चौधरी द्वारा संचालित विवेकानंद लाइब्रेरी

में कल दिनांक 8 जून 2025 को एक पहल की गई जिसमें 12 ऐसे विद्यार्थी जो यहां से पढ़ाई करके सरकारी नौकरी लगे उनके लिए एक सम्मान समारोह रखा गया जिसमें उनका माला व साफा पहनाकर एक प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया सम्मानित होने वालों में विजयलक्ष्मी चारण जो कि आईजीएनपी में एईन चेतना सेकंड ग्रेड इंग्लिश टीचर सनी हाउसिंग बोर्ड जईन मोनिका गोदरा बज्जू पटवारी नरेश कुमार एसबीआई क्लर्क जितेंद्र जाम सेकंड ग्रेड टीचर अमित कुमार राव सीजीएसटी निरीक्षक प्रकाश जांगिड़ रेलवे ओमप्रकाश भादु स्टेनो आनंद रेलवे असिस्टेंट गणेश राजपुरोहित यूडीसी 100स्टूडेंट्स में से हम इतने ही बुला पाए क्योंकि कुछ ट्रेनिंग में है कुछ की पोस्टिंग बाहर है और कुछ छुट्टियों में बाहर गए हुए हैं अगले वर्ष हम एक भव्य समारोह करने का निश्चय किया है जिसमें सभी विद्यार्थियों को बुलाकर सम्मानित करेंगे इस समारोह का संचालन सुनील चौधरी द्वारा किया गया!

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!