Bikaner Live

‘वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजितग्रामीण क्षेत्रों में दिखने लगा प्रभावी असर

‘वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
ग्रामीण क्षेत्रों में दिखने लगा प्रभावी असर

बीकानेर, 9 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में चल रहे ‘वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान’ के पांचवें दिन सोमवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा जल संरक्षण के प्रति प्रेरित करना था। इसके मद्देनजर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल ने बताया कि जिले की समस्त पंचायतों समितियों में विभिन्न जन कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसके तहत जिले के नवीन 9 अमृत सरोवर प्रारंभ करने को लेकर कार्य योजना तैयार की गई। साथ ही जल संरक्षण संरचनाओं के कार्यों का शुभारंभ एवं पूर्ण कार्यों का अवलोकन किया गया। उन्होंने बताया कि हरियालो राजस्थान के तहत आगामी मानसून में पौधारोपण किए जाने वाले कार्यों की अग्रिम तैयारियां की गई। साथ ही ग्रामीणों के सामूहिक श्रमदान प्राचीन तालाब, जोहड़ इत्यादि की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य भी करवाए गए। इन कार्यक्रमों में ओरण का चिन्हीकरण एवं घास बुवाई की पूर्व तैयारियां शुरू की गई।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि ‘कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान’ के तहत चल रहे कार्यों का भौतिक अवलोकन व सत्यापन किया गया। स्वच्छता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत के सभी जल स्रोतों व सोखते गड्ढे की मैपिंग, साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य किए। उन्होंने बताया कि गांव के मुख्य चौराहों व सार्वजनिक स्थलों के साफ-सफाई आदि कार्य करवाए गए। अभियान में ग्रामीण वासियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई व ग्रामीण क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। श्री सोहन लाल ने बताया कि यह अभियान 20 जून 2025 तक लगातार जारी रहेगा। इसमें विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!