
बीकानेर। ये शाम मस्तानी म्यूजिकल ग्रुप फाउण्डेशन द्वारा बीकानेर शहर में गोपेश्वर बस्ती मार्ग स्थित पार्थ दिवाकर भवन में आगामी 17 जून मंगलवार की संध्या को “हम तेरे शहर में आए मुसाफिर की तरह”
शाम-ए-गजल एवं सूफियाना अंदाज के ग़ज़लों एवं गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम प्रायोजित सुनील दत्त नागल एवं कार्यक्रम आयोजक दिनेश दिवाकर ने बताया कि इस कार्यक्रम में यहां के स्थानीय कलाकारों के द्वारा ग़ज़लों में जैसी *चांदी जैसा रंग है तेरा,*
*मैं नशे में हूं,* *”हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह”,* *चुपके-चुपके रात दिन,*
*वो कागज की कश्ती वो बारिश का पानी,* *गली में आज चांद निकला,* *होठों से छू लो तुम मेरा गीत अमर कर दो,* *मेरे रश्के कमर आदि ग़ज़लों एवं सूफियाना गीतों को पेश किया जायेगा।*

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर शहर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास होंगे।कार्यक्रम में अध्यक्षता बीजेपी शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ करेंगी।
विशिष्ट अतिथियों में सखा संगम के अध्यक्ष एनडी रंगा, संगीत कला प्रेमी इं . कमलकांत सोनी, समाज सेवी सुशील यादव, बीजेपी नेता संगीता शेखावत, बीजेपी नेता अनिल पाहुजा, बीजेपी देश्नोक नेता शांति देवी चौहान, संगीत कला प्रेमी एवं प्रेमी रामकिशन महाराज कोलासर वाले, संगीत प्रेमी रामकिशोर यादव, किसन जोशी होंगे। कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में सैय्यद अख्तर अपनी सेवाएं देंगे। कार्यक्रम मंच संचालन राजा सांखी करेंगे।













