Bikaner Live

*शास्त्री (बी.ए.) प्रथम वर्ष मे नियमित प्रवेश के लिए 19 जून तक ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित*

बीकानेर,10 जून। श्रीगंगा शार्दूल राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय, बीकानेर में शास्त्री (बी.ए.) प्रथम वर्ष मे नियमित प्रवेश सत्र 2025-26 हेतु ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया के तहत ऑफलाईन आवेदन पत्र जमा करवाने की अन्तिम तिथि 19 जून (गुरुवार) है।
श्रीगंगा शार्दूल राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ महावीर प्रसाद सारस्वत ने बताया कि ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया सोमवार (9 जून) से प्रारम्भ हो गयी है। उन्होंने बताया कि कला वर्ग में किसी भी विषय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु पात्र होंगे। अंतरिम प्रवेश सूची के अन्तर्गत प्रविष्ट विद्यार्थियों द्वारा शुल्क जमा करवाने की अन्तिम तिथि 25 जून है। आवेदक ऑफलाईन आवेदन पत्र महाविद्यालय से प्राप्त कर सकते है तथा अधिक जानकारी के लिये महाविद्यालय में सम्पर्क कर सकते है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!